Valentines Day के लिए खेसारी और अक्षरा लेकर आ रहे हैं खास तोहफा


मुंबई । भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े चेहरे खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर अपने फैंस के लिए शानदार तोहफा पेश करने वाले हैं । पिछली बार उन्हें बादशाह के फेमस सॉन्ग पानी पानी के भोजपुरी वर्जन में देखा गया था ।

अब एक बार फिर से जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है, जो अपने फैंस को वैलेंटाइन्स डे के लिए खास तोहफा देगी । ये जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार है, जिन्हें पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं ।

ऐसे में वैलेंटाइन्स डे स्पेशल सॉन्ग आने वाला है, जिसे लेकर फैंस के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्हाल इनके गाने का टीजर आउट हो गया है, जिसे देख पूरे सॉन्ग के लिए आपकी बेताबी बढ़ जाएगी । वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रकाशित : २०७८ माघ १८, मंगलवार १०:१०

तपाई आफ्नो धारणा लेख्नुहोस् !


ताजा अपडेट


ट्रेन्डिङ