मां बनने वाली हैं Rihanna, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते बॉयफ्रेंड संग PHOTOS वायरल


मशहूर सिंगर रिहाना के घर जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकार‍ियां गूंजने वाली है. जी हां, रिहाना मां बनने वाली हैं. सिंगर अपने बॉयफ्रेंड A$AP Rocky के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में दोनों को न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते देखा गया, जब रिहाना ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटोग्राफर्स को पोज भी दिए.

बेबी बंप किया फ्लॉन्ट
रिहाना और A$AP Rocky को वीकेंड पर शहर में स्पॉट किया गया. इस दौरान रिहाना ने पिंक कलर की लॉन्ग अनबटन्ड जैकेट और डेन‍िम पहनी थी. उन्होंने खूबसूरत लॉन्ग स्टोन एंड पर्ल नेकलेस भी गले में पहना था, जो उनके बेबी बंप को छू रहा था. रिहाना और A$AP Rocky हाथों में हाथ डाले घूम रहे थे. उनके चेहरे पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ तौर पर नजर आ रही है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें ।

 

प्रकाशित : २०७८ माघ १८, मंगलवार ०९:२९

तपाई आफ्नो धारणा लेख्नुहोस् !


ताजा अपडेट


ट्रेन्डिङ