बिना फ्रिज के फटाफट होगी बर्फ की बारिश, ये मशीन Hot पानी को मिनटों में बना देगी ICE


गर्मी के इस मौसम हम सभी की ये कोशिश रहती है कि हम कुछ ऐसा खाएं या पिएं, जो ठंडा हो, फिर वो चाहे पानी हो, शर्बत हो या फिर ड्रिंक्स! आमतौर पर कुछ भी ठंडा पीने के लिए हम बर्फ जमाते हैं. बर्फ जमाने का प्रोसेस है तो आसान लेकिन इसमें समय बहुत लगता है.

आज हम आपको एक ऐसे पोर्टेबल आइस मेकर (Portable Ice Maker) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप मिनटों में बर्फ पा सकते हैं. किसी भी पार्टी या गेट-टूगेदर के लिए आपको घंटों बर्फ जमाने के झंझट में नहीं पड़ना पड़ेगा. आइए इस मशीन के बारे में सबकुछ जानते हैं..

हम यहां जिस पोर्टेबल आइस मेकर (Portable Ice Maker) की बात कर रहे हैं, वो Hicon Portable Ice Maker Machine है. स्टेनलेस स्टील की इस पोर्टेबल मशीन को आप जहां चाहें वहां अपने साथ लेकर जा सकते हैं और आराम से इससे पलक झपकते ही बर्फ पा सकते हैं.

आपको बता दें कि इस मशीन की ही मदद से बार, कॉफी शॉप और रेस्टोरेंट में भी बर्फ बनाई जाती है. Hicon Portable Ice Maker Machine को आप आराम से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) से खरीद सकते हैं. ये मशीन बहुत सस्ती तो नहीं है लेकिन काफी काम का डिवाइस है.

इसे अमेजन से 8,747.98 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसमें आपको बैंक ऑफर का ऑप्शन भी दिया जा रहा है. अगर आप इस मशीन का पेमेंट Citibank के Mastercard Credit Card से करते हैं तो आपको एक हजार रुपये तक की छूट मिल जाएगी.

9.5 x 14.1 x 12.9-इंच की ये पोर्टेबल आइस मेकिंग मशीन स्टेनलेस स्टील की बनी हुई है और इसका काम करने का तरीका भी काफी आसान है. इसे आसानी से साफ किया जा सकता है, ये समय बचाती है और इसके इस्तेमाल में बिजली की भी ज्यादा खपत नहीं होती है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि आप इससे केवल 6 मिनट में बर्फ के टुकड़े पा सकते हैं. इस मशीन में आपको केवल पानी डालना होगा और ये मिनटों में आपको बर्फ दे देगी.

प्रकाशित : २०७९ जेष्ठ १७, मंगलवार १५:४४

तपाई आफ्नो धारणा लेख्नुहोस् !


ताजा अपडेट


ट्रेन्डिङ