Union Budget 2022 : 60 लाख नई नौकरियां, गरीबों को 80 लाख घर… जानिए बड़ी बातें


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं. सीतारमण ने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था. निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में विकास को प्रोत्साहन दिया गया है. साथ ही इस बजट में सरकार के इरादे को दर्शाया गया है. आईए जानते हैं बजट की बड़ी बातें…  वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

बजट की बड़ी बातें
– 2014 से हमारी सरकार गरीबी और हाशिए पर रह रहे लोगों को सशक्त बनाने में जुटी.
– ‘कोरोना लहर से जूझ रहा है. लेकिन हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से उभर रही है’.
– ‘आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2% रहने का अनुमान है’.
– LIC के जल्द आईपीओ आने की उम्मीद.
– 25 साल की बुनियाद का बजट

– 60 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी.
– 5 नदियों को जोड़ा जाएगा.
– पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख आवास बनेंगे.
– महिलाशक्ति के लिए तीन नई योजनाएं लाई जाएंगी.
– ई पासपोर्ट जारी किए जाएंगे.
– डाक घरों में एटीएम की सुविधा मिलेगी.

किसानों के लिए हुए ये बड़े ऐलान
– एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीददारी की जाएगी.
– साल 2023 मोटा अनाज वर्ष घोषित
– तिलहनों के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम करेगी सरकार.
– ऑर्गेनिक खेती पर सरकार का जोर.
– किसानों को डिजिटल सर्विस मिलेगी.
– सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर.

– गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की जमीन पर फोकस के साथ पूरे देश में रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा.
– रेलवे छोटे किसानों और उद्यमों के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स विकसित करेगा. स्थानीय उत्पाद की सप्लाई चैन बढ़ाने के लिए ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’ योजना शुरू की जाएगी.
– एग्री यूनिवर्सिटी को बढ़ावा मिलेगा.
– खेती में मदद करेगा ड्रोन.
– किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी.

प्रकाशित : २०७८ माघ १८, मंगलवार १२:०८

तपाई आफ्नो धारणा लेख्नुहोस् !


ताजा अपडेट


ट्रेन्डिङ